30.4.21

Register yourself online for COVID19 vaccine in India in 6 simple steps (Hindi)

भारत सरकार ने हाल ही में 18 साल से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को भी covid19 की दवाई/इन्जेक्शन लगाने के आदेश दे दिए हैं। इस पोस्ट में हमें Vaccine लगवाने हेतु cowin.gov.in पर पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया की जानकारी मिलती है। 
ताज़ा जानकारी (अप्रैल, 2021) के अनुसार भारतीय सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर सभी नागरिकों को vaccine  लगवाने के लिए आमंत्रित किया है। अभी तक सिर्फ 45+ और वरिष्ठ नागरिकों को ही टीकाकरण किया गया है। इस टीकाकरण कार्यक्रम में योग्य नागरिकों को स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर सभी जरूरी formalities को पूरा करने के बाद दवाई लगवा सकते थे।  

फिलहाल, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 18+ वर्षीय नागरिकों को पंजीकरण हेतु  website पर आमंत्रित किया गया है। इसके लिए आगे दी गई जानकारी के अनुसार योग्य भारतीय नागरिक पंजीकरण करवा सकते हैं। तत्पश्चात उनको दवाई लगवाने के लिए appointment लेना होता है। जो कि इसी website पर ही लिया जा सकता है। 

भारतीय सरकार ने निम्नलिखित दो दवाइयों को स्वीकृति दी है। 
1. कोवीशील्ड (covishield)
2. कोवेकसीन (covaxin) 

ये दवाई हमारे शरीर में covid19 वायरस से लड़ने के लिए anti-bodies का विकास करती है। ये anti-bodies का हमारे शरीर को covid19 वायरस की रूपरेखा को पहचानने में सक्षम बनती है। इस की 2 डोज़ तय की गई हैं। 

जैसे, मान लीजिए अगर आप covaxin/ covishield की आज पहली डोज़ लेते हैं, तो दूसरी डोज़ आपको आपको लगभग 10-12 हफ्तों के बाद या के दौरान लगवानी चाहिए।   

कभी-कभी किसी दवाई लगवाने वाले व्यक्ति को बुखार की शिकायत हो जाती है। दरअसल ये बुखार बताता है कि हमारा शरीर covid19 वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो रहा है। और बुखार तब भी आता है, जब आप अपने शिशु को Polio जैसे वायरस से बचाने के लिए टीका करवाते हैं। इसलिए इस ज्वर से भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

खैर, इस इंजेक्शन को लगवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHFW) द्वारा संचालित website पर registration/ पंजीकरण करवाना होता है। ये प्रक्रिया स्वास्थ्य केंद्र पर जाने से पहले ही पूरी करनी होती है। अगर आपके पास smartphone है और उसमे इंटरनेट चला रहे हैं तो आप इस प्रक्रिया को घर बैठे-बैठे स्वयं ही पूर्ण कर सकते हैं। जो की निम्नलिखित है।

1. पहले अपने फोन पर google chrome या जो भी browser आप चलाते हैं उसको खोलिए। 

2. वेबसाईट (www.cowin.gov.in) पर जाइए। 

3. उसके बाद Register/ Sign in yourself जो की पीले रंग का बटन है उस पर click कीजिए। 

4. फिर आप अपना working mobile फोन नंबर भरिए और Get OTP वाले बटन पर click करिए। इस पर आपको एक OTP SMS द्वारा भेजा जाता है।

5. इसके बाद अगले पेज पर आपको SMS द्वारा जो OTP मिलता है उसको भर दीजिए। एक OTP सामान्यता: 3 मिनट में SMS द्वारा मिल जाता है। यदि 3 मिनट में भी नहीं आता है तो कृपया Get OTP वाले बटन को बार-बार क्लिक नहीं करें। 

6. उसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपना नाम, भारत सरकार द्वारा स्वीकार किये जाने वाली ID भरिए। सब जानकारी सही-सही भरने के बाद SUBMIT करें। इसके पुष्टि करने हेतु आपको एक SMS प्राप्त होता है। 

इतनी से प्रक्रिया को follow करने के बाद नागरिकों appointment लेने के लिए काम करना होता है। appointment मिलने के बाद ही किसी भी नागरिक एक तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार टीका (vaccine) लगाया जाएगा। 

Appointment लेने की प्रक्रिया अलग तरह से काम करती है। जिसकी चर्चा हम अगले post में करंगे। 

तब तक आप लोगों से विनती है, कि "बार-बार हाथ धोने" व "मास्क लगाने" जैसे दिशानिर्देशों का पालन कीजिए। खुद भी स्वस्थ रहिए और अपने आस-पड़ोस को भी स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग दीजिए। 

धन्यवाद!

No comments:

Post a Comment

Search This Blog

Let make your friend aware about this post